{"_id":"6a038c8081ee8079d909403d","slug":"bank-employees-body-found-inside-car-at-grain-market-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136352-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अनाज मंडी में कार के अंदर मिला बैंक कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अनाज मंडी में कार के अंदर मिला बैंक कर्मचारी का शव
विज्ञापन
अंदर से लॉक थी कार, शीशा तोड़कर बाहर निकाला शव; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में मंगलवार शाम कार के अंदर बैंक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय संजय दीप रावत निवासी ढकौली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार संजय दीप रावत मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। देर शाम डायल-112 पर सूचना मिली कि सेक्टर-20 अनाज मंडी में खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार अंदर से लॉक मिली। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कार का शीशा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।