फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bangladeshi person got passport that made on Indian documents

बांग्लादेशी ने भारतीय दस्तावेजों पर बनवाया पासपोर्ट

Sun, 26 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi person got passport that made on Indian documents
पंचकूला। मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने भारतीय आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जुटाकर पासपोर्ट बनवा लिया है। आरोपी ने बांग्लादेश से भी पासपोर्ट बनवाया हुआ है। आरोपी के इस फर्जीवाड़े का पता उस समय लगा, जब आईजीआई एयरपोर्ट न्यू दिल्ली के डीसी ने पासपोर्ट कार्यालय को इस संबंध में अवगत कराया। उन्होंने पासपोर्ट अधिकारी को उक्त शख्स के बांग्लादेशी होने की रिपोर्ट भेजी। डीसी ने आरोपी की असल पहचान बांग्लादेश के लक्षीमपुर के रामगंज के वेस्ट करपरा निवासी आलम के रूप में की है। पासपोर्ट कार्यालय ने अपने स्तर पर की जांच में पाया कि आरोपी आलम ने पंचकूला के गांव अलीपुर निवासी राजीव शुक्ला के नाम से पासपोर्ट हासिल किया हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी ने पासपोर्ट में अपनी जन्म तिथि 1 मई 1995 बताई थी। आरोपी का पासपोर्ट 20 दिसंबर 2017 से 19 दिसंबर 2027 तक मान्य है। पासपोर्ट कार्यालय ने आरोपी के दो अलग-अलग पासपोर्ट नंबर के आधार पर उसके द्वारा दी गई पूरी जानकारी हासिल की। जिला पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच के लिए पत्र भेजा है। चंडी मंदिर पुलिस ने आरोपी आलम उर्फ राजीव शुक्ला के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed