{"_id":"6925ecf4fe4cca17f10c29e8","slug":"bag-full-of-jewellery-and-cash-stolen-from-wedding-ceremony-accused-caught-on-cctv-footage-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129935-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शादी समारोह में जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शादी समारोह में जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद
विज्ञापन
पंचकूला। रामगढ़ फोर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने चंडीमंदिर थाना में दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता संजय खोसला, बरेली (यूपी) ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 22 नवंबर 2025 को धूमधाम से आयोजित किया गया था। देर रात 11 बजे उन्हें बैग गायब मिला। बैग में नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवर थे।
परिवार ने समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरों की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति को कोट पहने बैग उठाकर जाते हुए देखा गया। आरोपी न तो परिवार की ओर से आमंत्रित था और न ही दूसरे पक्ष की ओर से। दोनों परिवारों ने पुष्टि की कि आरोपी शादी में अनजान व्यक्ति के रूप में घुसा और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।