{"_id":"680be7b5a7e4ceafb00051b9","slug":"bablu-had-met-mahendra-and-made-a-plan-to-send-him-abroad-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-693318-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बबलू ने महेंद्र से मिल विदेश भेजने का बनाया था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बबलू ने महेंद्र से मिल विदेश भेजने का बनाया था प्लान
विज्ञापन
18 लाख ठगने का आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर
टूरिस्ट वीजा पर भेजा रूस, वापस आने पर पुलिस को दी शिकायत
चार दिन बीत बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रूस में वर्क परमिट दिलाकर नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मोहाली निवासी बबलू ने डेराबस्सी निवासी महेंद्र से मिलकर पीड़ितों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने का प्लान बनाया था। महेंद्र ने नीरज, निशांत राणा, मनदीप और अभय प्रताप को रूस भेजने के लिए पांच लाख प्रति युवक डिमांड रखी थी। आरोपी की बातों में आने पर चारों ने 18 लाख रुपये एडवांस दे दिए था। इसके बाद से दोनों आरोपियों ने काम दिलाने के बात कह टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर रुपये ले लिए और भाग गए। 22 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं।
पुलिस को पीड़ित नीरज ने बताया कि मार्च 2024 में पासपोर्ट और तमाम दस्तावेजों के साथ गांव रामपुर में बबलू ने महेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद महेंद्र ने कहा कि रूस में वर्क परमिट दिलवाकर वहां भेज देगा। इसके बाद 15 से 20 दिनों में वीजा लगवाने की बात कहकर सारे दस्तावेज और रुपये ले लिए। रूस भेजने के बाद 10 दिन तक कोई काम नहीं मिला। जब वहां काम के लिए गया तो वहा की पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने बताया कि 10 दिन ही इस वीजा से रुक सकते हैं। इसके बाद भारत वापस नहीं गए तो जेल जाना पड़ेगा। चंडीमंदिर थाना प्रभारी राम पाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने लिए दबिश दे रहे हैं।