{"_id":"61294b458ebc3e79d63ac2cd","slug":"awareness-district-advisor-made-public-health-workers-aware-it-is-necessary-to-make-consumers-aware-to-submit-water-bills-online-pkl-office-news-pkl424846032","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता : जिला सलाहकार ने पब्लिक हेल्थ वर्करों को किया जागरूक, पानी के बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करना अनिवार्य बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता : जिला सलाहकार ने पब्लिक हेल्थ वर्करों को किया जागरूक, पानी के बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करना अनिवार्य बताया
विज्ञापन
रायपुररानी। सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के ऑफिस में ट्यूबवेल आपरेटर और फील्ड कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिला सलाहकार आरजू चौधरी ने पहुंचकर सभी को जागरूक किया। मीटिंग का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन पंचकूला एवं पब्लिक हेल्थ विभाग पंचकूला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें सभी वर्करों को ग्राम स्तर पर गूगल पे, पेटीएम व अन्य एप के द्वारा पानी के बिल का भुगतान करने के बारे में जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में सभी पानी के ग्राहक समय पर अपने पानी के बिल का कैशलेस भुगतान करें।
इस मौके पर जिला सलाहकार मैडम आरजू चौधरी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव में पेयजल के नियमित कनेक्शन दिए गए हैं। उपमंडल अभियंता विनोद कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर कहा कि गांव में साफ व स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए गांव में कहीं भी लीकेज है तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्लाई के साथ ही गांव में समय समय पर क्लोरिन टेस्ट की जानी चाहिए ताकि गली के अंतिम छोर तक क्लोरीन को पहुंचाया जा सके।
इसके साथ खंड रायपुररानी के बीआरसी पाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पानी की सप्लाई चालू करने के बाद गांव के घरों में भी चक्कर लगाएं ताकि पता लग सके कि किन घरों में पानी सही तरीके से पहुंचा है या नहीं। इस मौके पर उपमंडल अभियंता विनोद कुमार, बरवाला खंड समन्वयक नरेंद्र व खंड समन्वयक रायपुररानी पाल सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।