फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto-rickshaw catches fire while in motion; driver jumps out to save his life.

Panchkula News: चलते ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 19 May 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw catches fire while in motion; driver jumps out to save his life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 में सोमवार शाम करीब पांच बजे चलते ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते ऑटो से बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक दीपक सेक्टर-16 से सेक्टर-15 की ओर जा रहा था। रास्ते में ऑटो में सवार एक महिला यात्री बुढ़नपुर के पास उतरी। इसी दौरान महिला ने ऑटो से धुआं निकलता देखा और चालक दीपक को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

धुआं देखते ही दीपक तुरंत ऑटो से बाहर निकल गया और आग बुझाने के लिए आसपास पानी तलाशने लगा, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ऑटो में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। आग लगने से मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed