फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto driver collides with truck going ahead, father dies and son injured

Panchkula News: आगे जा रहे ट्रक से टकराया ऑटो चालक, पिता की मौत-बेटा घायल

Sat, 03 Aug 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Auto driver collides with truck going ahead, father dies and son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। कालका से घर खाली कर रोहतक ऑटो में जा रहे परिवार का ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में पिता की मृत्यु हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मृतक की पहचान विजेंद्र कालका निवासी के रूप में हुई है। घायल बेटे की पहचान सनी के रूप में हुई है।

घायल सनी ने बताया कि उनको कालका से घर खाली कर रोहतक शिफ्ट होना था। शुक्रवार शाम को ऑटो में पूरा परिवार बैठा था। छोटा भाई बाइक पर पीछे आ रहा था। दूसरे लोडिंग वाले ऑटो में घर का सामान था। जिस ऑटो को उसके पिता चला रहे थे, उसमें वह खुद, उसकी मां और बहन बैठी थीं। शाम करीब चार बजे जब ओल्ड पंचकूला के समीप पहुंचे तभी आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान काफी तेज बारिश हो रही थी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद विजेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से चंडी मंदिर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed