फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auction of all 10 plots of IT Park will not be held on February 7

Panchkula News: आईटी पार्क के सभी 10 प्लाॅटों की नीलामी सात फरवरी को नहीं होगी

Thu, 06 Feb 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Auction of all 10 plots of IT Park will not be held on February 7
पंचकूला। सेक्टर-22 के आईटी पार्क में प्लाॅटों की नीलामी सात फरवरी को भी नहीं होगी। तीन फरवरी को पहली नीलामी की डेट रखी गई थी। उसके बाद सात फरवरी को नीलामी का डेट रखी गई। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने कुछ तकनीकी कारणों से 10 प्लाॅटों की नीलामी रोक दी है। विभाग के स्टेट मैनेजर संजय फोगाट ने बताया कि इसकी आगामी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। वर्तमान में यहां 20 प्लॉट बिक चुके हैं।
विज्ञापन

जहां करीब 1500 युवाओं को रोजगार मिला है। शेष 10 प्लॉट रह गए थे, जिनकी नीलामी होनी है। इसमें 1800 वर्ग मीटर, 3600 वर्ग मीटर, 6850 वर्ग मीटर और 7500 वर्गमीटर के प्लॉट शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

आवेदन 20 जनवरी तक मांगे गए थे। उनका आरक्षित मूल्य 29700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर रखा गया है। दरअसल 2008 में आईटी पार्क के निर्माण का काम शुरू हुआ था। यहां कुल 30 प्लॉट हैं। इनमें से करीब 20 पर निर्माण हो चुका है। अभी 10 प्लॉट खाली पड़े हैं। यह प्लॉट फ्री होल्ड पर दिए जाएंगे। पहले दिन से बैंक लोन उठा सकेंगे। यहां एफआरए 250 है। इसके चलते यहां 8 से 9 मंजिल भवन बना सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed