{"_id":"61dde5ff2f7bb010d14d000a","slug":"attempted-theft-in-the-house-when-the-alarm-rang-the-thieves-ran-away-pkl-office-news-pkl4389974187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 16 के एक मकान में चोरी की कोशिश, अलार्म बजा तो भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 16 के एक मकान में चोरी की कोशिश, अलार्म बजा तो भागे चोर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर -16 पंचकूला में एक घर को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी अलार्म बजने के कारण उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। सेक्टर -16 के मकान नंबर 753पी में रहने वाली प्रवीण अरोड़ा पिछले कुछ माह पूर्व ऑस्ट्रेलिया गई थीं। तब से यह घर बंद पड़ा था। प्रवीण अरोड़ा ने अपने घर पर ग्लोबल सिक्योरेक्स का अलार्म सिस्टम लगवा रखा था।
सोमवार रात 8 बजे मकान की पहली मंजिल से विंडो एसी उखाड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद चोर इधर-उधर घूम रहे थे, लॉबी में लगे अलार्म सेंसर एक्टिव हो गया और अलार्म बजना शुरू हो गया। साथ ही घर में किसी के घुसने की सूचना ग्लोबल सिक्योरेक्स के सेक्टर- 5 स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गई। इसके बाद कंपनी के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंच गए। जब सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची, तो चोर भाग चुके थे। घर की ग्राउंड फ्लोर पर बिलकुल सुरक्षित मिली, लेकिन पहली मंजिल पर जाकर देखा तो एसी नीचे फेंका हुआ था।
इसके बाद टीम ने प्रवीण अरोड़ा को फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने अपने पड़ोसी से मौके पर जाकर देखने के लिए कहा। मंगलवार सुबह प्रवीण अरोड़ा के रिश्तेदार बीएस कक्कड़ मौके पर घर की चाबी लेकर आए, तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद जहां से चोर घुसे थे, वहां से ग्लोबल सिक्योरेक्स का सिक्योरिटी गार्ड अंदर गया, तो देखा कि चोर अंदर से मुख्य द्वार की कुंडी लगाकर भाग गए थे। कक्कड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।