फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempt to give site to specific vendors in collusion, draw canceled

Panchkula News: मिलीभगत करके खास वेंडर्स को साइट देने की कोशिश, ड्रा हुआ रद्द

Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Attempt to give site to specific vendors in collusion, draw canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला नगर निगम द्वारा शहर में बनाए गए वेंडिंग जोन में वेंडर्स को बिठाने के लिए मंगलवार को आयोजित ड्रॉ अनियमितताओं के कारण रद्द करना पड़ा। इस ड्रा में कुछ लोगों की मिलीभगत सामने आई है, ताकि शहर की प्राइम लोकेशन पर वेंडर्स को जगह दे दी जाए। इस ड्रा के बारे में वेंडर्स को जानकारी ही नहीं दी गई और 473 खाली साइटों के लिए मात्र 87 आवेदन आने पर भी ड्रा रख दिया गया। इसमें शहर के प्रमुख सेक्टर 2, 4, 8, 15 में कुछ साइटें खाली है। यहां वेंडिंग जोन अच्छे चलते हैं और लोगों की आवाजाही रहती है। बताया जा रहा है कि जिन 87 वेंडर्स का आवेदन आया, उन्हें इन प्राइम लोकेशन पर ही साइट अलाट की जानी थी, जोकि संदेहास्पद और मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।
इस ड्रा में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तय मानकों की अवहेलना की। इस ड्रा में अधिकतर पंचकूला से बाहर के वेंडरों ने फार्म भरे। नगर निगम द्वारा वर्ष 2017 में सर्वे करवाया था, तो शहर में 3718 वेंडर्स का नाम लिस्ट में आया था। नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन में 778 साइट उपलब्ध है। वर्ष 2020 में ड्रा करवाया गया, उसमें 564 लोगों को जगह अलॉट कर दी गई थी, लेकिन बाद में देखा गया कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी साइट्स को किराए पर दे दिया था या वह उस साइट के हकदार ही नहीं थे। संबंधित लियो मीडिया कंपनी की ओर से इन वेंडर्स की जानकारी नगर निगम को दी गई, जिसके बाद नगर निगम ने 269 साइट्स को रद्द कर दिया था। लियो मीडिया द्वारा इस वेंडिंग जोन को बेहतर ढंग चलाया गया, लेकिन कांट्रेक्टर करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी वेंडिंग जोन में वेंडर्स को कोई सुविधा नहीं दे रहे हैं और मिलीभगत करके साइटों को कुछ लोगों को देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

नगर निगम पार्षद एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य हरेंद्र मलिक ने बताया कि ड्रा करवाने से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। लोगों को पता ही नहीं था कि ड्रा होने वाला है, जोकि किसी न किसी मिली भगत को दर्शा रहा है। 3718 लोगों में से केवल 87 लोगों का नाम के फार्म आना सीधे तौर पर कहीं ना कहीं मिलीभगत दर्शाता है। हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है कि पहले से ही तय था कि केवल 87 लोगों को शहर की प्राइम लोकेशन पर ही साइट देकर इतिश्री कर लेनी है। गंभीर मामला है, जिन लोगों ने फार्म लिए और बिना जांच के ड्रा रखवाए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक 473 साइटों के लिए 1000 फार्म ना आएं, तब तक ड्रा नहीं करवाया जाए। इस संदर्भ में जल्दी टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि इस ड्रा के लिए जितनी साइट थी, उतने आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे। शहर से बाहर के ज्यादातर लोगों ने आवेदन किया हुआ था। हमारे द्वारा केवल शहर में कार्य करने वाले वेंडर्स को ही साइट अलाट की जाएगी शहर से बाहर रहने वाले किसी भी वेंडर को साइट नहीं दी गई। इस ड्रॉ को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed