फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attacked by pouring red chilli powder in eyes, security guard injured

Panchkula News: आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डालकर किया हमला, सिक्योरिटी गार्ड घायल

Mon, 12 May 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Attacked by pouring red chilli powder in eyes, security guard injured
पिंजौर। एचएमटी फैक्टरी में ड्यूटी से वापस आते हुए एक सिक्योरिटी गार्ड की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डालकर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सिक्योरिटी गार्ड राजीव रंगा निवासी रत्तपुर काॅलोनी ने बताया कि वह एचएमटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तो जैसे ही वह हुड्डा सेक्टर के चौक पर पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक खराब हो गई। तभी अचानक तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने पहले तो उसकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे वह कुछ भी नहीं देख पाया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। उसने बताया कि आरोपियों के हमले से उसकी टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। उसने किसी तरह डायल- 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पिंजौर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कालका अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed