फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attacked a person after stopping the car, snatched 35 thousand rupees

Panchkula News: गाड़ी रोककर व्यक्ति पर किया हमला, 35 हजार रुपये भी छीने

Sun, 20 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attacked a person after stopping the car, snatched 35 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कुछ लोगों ने एक गाड़ी रुकवाकर उसमें सवार एक दोस्त की पिटाई करने के बाद 35 हजार रुपये छीन लिए। चंडीमंदिर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी दिलशाद ने बताया कि वह 17 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे अपने दोस्त के साथ निजी काम से बुर्ज कोटिया गया था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 12 बजे वे वापस गाड़ी से घर जा रहे थे। जब वह गांव अंबवाला कोटिया के पास पहुंचे तो पीछे से तीन गाड़ियां आईं और उसकी गाड़ी के सामने लगाने की कोशिश की।

आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और चंडीमंदिर मार्केट में आगे गाड़ी लगा कर उनकी गाड़ी रोक दी। तीनों गाड़ियों से शेर मोहम्मद सकेतड़ी, इसमाइल अंबवाला, आलम महादेवपुर, शेरा, शकील अंबवाला निवासी और उनके साथ 8-10 लोग और थे। उसके दोस्त की पिटाई कर आरोपी 35 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed