फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Athletes in their 80s displayed their mettle; Usha Sharma from Panchkula won three medals.

Panchkula News: 80 की उम्र के खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा, पंचकूला की उषा शर्मा ने जीते तीन पदक

Mon, 15 Dec 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Athletes in their 80s displayed their mettle; Usha Sharma from Panchkula won three medals.
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 34वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। तीन दिवसीय चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न वर्गों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के उत्साह को आयोजकों और दर्शकों ने जमकर सराहा।
विज्ञापन


देश के लिए लड़ी जंग, अब खेल मैदान में जीते तीन पदक
80 वर्ष आयु वर्ग में सिरसा के खिलाड़ी लालचंद गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में गोल्ड, जबकि हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। लालचंद गोदारा ने बताया कि उन्होंने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाइयों में देश के लिए सेवा की है। फौज में रहते हुए ही उन्हें खेलों से लगाव हो गया था। नियमित रूप से रोजाना दो घंटे अभ्यास कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन


खेल से मिलता है स्वास्थ्य और नशे से दूरी
55 वर्ष आयु वर्ग में स्पोर्ट्स टीचर पीजीटी मेहराज बानो ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई के समय से ही खेलों में रुचि रही है और वह जिमनास्टिक में नेशनल लेवल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उनका कहना है कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं और नशे से दूर रहने में मदद करते हैं। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हाथ नहीं, हौसले से जीते दो पदक
झज्जर जिले से आए तेज सिंह ने 80 प्लस आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में कांस्य और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। तेज सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में एक हादसे में हाथ थ्रेसर में कट गया था, इसके बावजूद उन्होंने खेलना नहीं छोड़ा। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील की।

पंचकूला की उषा शर्मा ने बढ़ाया मान
सेक्टर-21 निवासी उषा शर्मा ने 80 प्लस महिला वर्ग में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में गोल्ड, जबकि 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति जज्बा ही सफलता की कुंजी है। नियमित खेल गतिविधियों से व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ रहता है।


ट्रिपल जंप में वजीर चंद गोयल का गोल्ड
सेक्टर-12ए निवासी वजीर चंद गोयल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी जीता। वजीर चंद गोयल ने कहा कि रोजाना अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और हर आयु वर्ग के लोगों को खेलों से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed