फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assistant professor demonstrated and raised slogans

Panchkula News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Thu, 30 Nov 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor demonstrated and raised slogans
पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग के बाहर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए असिस्टेंट प्रोफेसर स्पिरेंट एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी इकट्ठा हुए और वहां पर विरोध स्वरूप मार्च करते हुए शिक्षा सदन तक पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता विकास हिसार, नरेन्द्र आजाद व संचालन मनीष कमालपुर ने की। प्रदर्शन को रिसर्च स्कॉलर गुरचण सिधानी व विनोद गिल ने संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा में सरकार की ओर से 2019 में सिर्फ 524 पदों पर कुछ ही विषयों में आखिरी बार सहायक प्रोफेसर की भर्ती की गई थी। आधे से अधिक विषय ऐसे भी हैं जिनकी वैकेंसी 2016 के बाद से ही नहीं आई। अभी सरकार द्वारा हाईकोर्ट में पेश हलफनामे में बताया गया है कि राज्य में सहायक प्रोफेसर के कुल 8137 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 4738 पद रिक्त हैं। यानि 60 प्रतिशत पद रिक्त हैं। निदेशक उच्चतर शिक्षा ने 1535 रिक्त पदों को भरने के लिए 2 सितंबर 2022 को आग्रह पत्र एचपीएससी को भेजा था, लेकिन यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार नियमों में संशोधन का हवाला देकर भर्ती को वापस मंगवा लिया। एक साल बीत जाने के बाद भी उक्त नियमों में संशोधन की प्रक्रिया को विभाग अब तक पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

मुख्य मांगें
1- सरकार सिर्फ एडिड स्टाफ की मर्जर प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोके। इसकी जगह एडिड कॉलेजों को पूर्णतया बिल्डिंग व ढांचे समेत मर्ज करे।
2- सरकारी कॉलेज में खाली पड़े 4700 सहायक प्रोफेसरों के पदों पर जल्द पक्की भर्ती की जाए।
3- हरियाणा रोजगार कौशल योजना विभाग के माध्यम से सहायक प्रोफेसर की ठेके पर भर्ती बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed