{"_id":"680550704ce0064396071f2c","slug":"assistant-lineman-fell-from-transformer-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-121838-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रांसफाॅर्मर से गिरा सहायक लाइनमैन, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रांसफाॅर्मर से गिरा सहायक लाइनमैन, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। विराटनगर हिमशिखा कॉलोनी के पास ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के दौरान सहायक लाइनमैन करीब 8 फुट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर काम करने के लिए चढ़ा था कि अचानक वह करीब 8 फुट ऊंचाई से नीचे गिर कर घायल हो गया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान उसे बिजली का झटका लगा जिसके चलते वह नीचे गिर गया।
उन्होंने बताया कि घायल कर्मी के बाजू सहित पेट में चोटें गंभीर चोटें आईं हैं। घायल अवस्था में उसे पंचकूला के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद घायल लाइनमैन को 32 सेक्टर चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पिंजौर के एसडीओ सत्यवान नैन ने बताया कि घायल लाइनमैन की हालात ठीक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने से पता चलेगा कि हादसा करंट लगने से हआ है या पैर फिसलने के कारण।