फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assembly budget session: There is a possibility of uproar in the house again on Monday

बजट सत्र: सदन में सोमवार को फिर हंगामे के आसार, विधायक रघबीर कादियान के निलंबन को वापस लेने पर अड़ी कांग्रेस

Sun, 06 Mar 2022 11:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 11:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक कादियान के निलंबन को वापस कराने की रणनीति तैयार होगी। अगर सात मार्च को कादियान का निलंबन वापस नहीं होता तो कांग्रेस बजट का भी बहिष्कार कर सकती है।

विज्ञापन
Assembly budget session: There is a possibility of uproar in the house again on Monday
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को फिर से सदन में हंगामे के आसार हैं। विधायक रघबीर कादियान का निलंबन वापस कराने को लेकर सोमवार को प्रश्नकाल से ही कांग्रेसी हंगामा कर सकते हैं। हालांकि, आगामी रणनीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सत्र शुरू होने से पहले सुबह अपने निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी की जाएगी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की चौथे दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल पर विधायक ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा प्रारंभ होगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जवाब देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस विधायक रघबीर कादियान द्वारा सदन में धर्मांतरण विधेयक की प्रति फाड़ने को लेकर पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। कांग्रेस विधायक इसको लेकर शुरू से ही आक्रामक तरीके से विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कादियान को शुक्रवार को निलंबित किया गया था, उस दिन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सदन में मौजूद नहीं थे। सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में कांग्रेस विधायक सरकार पर और ज्यादा आक्रामक तरीके से हमला बोलने की तैयारी में है।

निलंबन वापस नहीं हुआ तो कांग्रेस कर सकती है बजट का बहिष्कार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक कादियान के निलंबन को वापस कराने की रणनीति तैयार होगी। अगर सात मार्च को कादियान का निलंबन वापस नहीं होता तो कांग्रेस बजट का भी बहिष्कार कर सकती है।

उधर, सरकार का रुख नरम होने की भी संभावना है। क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस विधायक हंगामा या सदन से वॉकआउट करें। संभावना है कि खेद जताने के बाद कादियान का निलंबन वापस हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश होगा बजट
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। बतौर वित्तमंत्री मुख्यमंत्री की ओर से गठबंधन सरकार का पेश किया जाने वाला यह बजट महिलाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ सकता है।

भाजपा सरकार के दो कार्यकाल में पहली बार महिला दिवस पर बजट पेश किया जा रहा है। आठ मार्च को बिना प्रश्नकाल सदन का कार्यवाही शुरू होगी और मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed