फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   assaulted by media adviser

बागवानी विभाग के मीडिया एडवाइजर से की मारपीट

Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
assaulted by media adviser
बागवानी विभाग निदेशालय, पंचकूला में बतौर मीडिया एडवाइजर के पद पर कार्यरत दीपक पर 22 जुलाई की शाम चार लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दीपक की डंडे से निर्मम तरीके से पिटाई की। इससे घायल होकर वह नीचे गिर गया। हमलावरों में बागवानी विभाग में पूर्व सहायक के पद पर कार्यरत रहा परमजीत भी शामिल था। आरोप हैं कि परमजीत ने दीपक से कहा कि मुझे तेरी वजह से नौकरी से हटाया गया है, मैं तुझे छोड़ूंगा नहीं। दीपक की ओर से मदद के लिए शोर मचाने पर आरोपी परमजीत अन्य सह आरोपियों समेत मौके से फरार हो गए। लेकिन आरोप हैं कि इससे पहले परमजीत ने दीपक को धमकी दी कि वह आज तो बच गया लेकिन आगे कभी मिला तो उसे जान से मार देगा। दीपक ने बताया कि वह 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सेक्टर-21 में बागवानी विभाग की बिल्डिंग के पीछे स्थित बाग के रास्ते घर जा रहे थे। वहां परमजीत अपने तीन साथियों समेत खड़ा था। उसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला किया। घायल दीपक ने बताया कि आरोपी परमजीत की एक युवती से बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग विभागीय अधिकारियों के पास है। इसके बाद विभाग ने 22 जुलाई को परमजीत को नौकरी से निकाल दिया था। बताया कि इसी रंजिश में परमजीत ने अपने तीन अन्य साथियों समेत उस पर हमला किया। दीपक की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-5 थाने के अंतर्गत सेक्टर-21 चौकी के पुलिसकर्मी फिलहाल एक भी आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सके हैं। मामले के जांच अधिकारी ने आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed