फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Asked for negative dope test report, threatened SMO

Panchkula News: डोप टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट मांगी, दी एसएमओ को धमकी

Fri, 29 Aug 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Asked for negative dope test report, threatened SMO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सरकारी अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। एसएमओ डॉ. हरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के एक नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के अनुसार आम आदमी पार्टी का एक नेता जो खुद को पार्षद भी बता रहा था, एक व्यक्ति के साथ एसएमओ के दफ्तर में पहुंचा। नेता ने उस व्यक्ति का डोप टेस्ट करवाने की बात कही। एसएमओ ने नियमानुसार पर्ची कटवाने को कहा। आप नेता ने स्पष्ट कर दिया कि वह व्यक्ति अफीम का सेवन करता है, लेकिन उसको रिपोर्ट नेगेटिव चाहिए। एसएमओ द्वारा मना करने पर नेता ने न केवल उन्हें धमकी दी, बल्कि अस्पताल स्टाफ पर भी आरोप लगाने लगा। जहां तक कह दिया कि उसे पता है कैसे होते हैं अस्पताल में डाेप टेस्ट। नेता ने कहा कि उनकी सरकार है और एसएमओ को उनकी बात माननी ही होगी। इस घटना की शिकायत एसएसपी जगरांव डॉ. अकुर गुप्ता से की गई है। सूत्रों के अनुसार आप नेता मामले को दबाने के लिए एसएमओ को लगातार फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed