फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ASI attacked, uniform torn, and threatened

Panchkula News: एएसआई पर हमला, वर्दी फाड़ी, धमकाया भी

Thu, 23 Oct 2025 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 23 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
ASI attacked, uniform torn, and threatened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन जिले के पट्टी कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे एएसआई कश्मीर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी।

एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि वे सुबह थाना कच्चा-पक्का के अंतर्गत दर्ज आबकारी एक्ट के एक मामले में संबंधित रिकॉर्ड सौंपने के लिए पट्टी कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इस दौरान कोर्ट में उनके गांव के रतन सिंह भी एक अन्य केस में गवाही देने आए हुए थे। उनके साथ सिकंदर जीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरदेव सिंह और हरभजन सिंह सभी निवासी गांव धारीवाल भी मौजूद थे। एएसआई के अनुसार, उक्त व्यक्तियों ने कोर्ट परिसर में अचानक उनके साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। कश्मीर सिंह के अनुसार, हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed