फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ASI attacked if asked its reason for leaving

बाहर निकलने का कारण पूछा तो एएसआई पर हमला

Fri, 27 Mar 2020 12:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
ASI attacked if asked its reason for leaving
रायपुररानी। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन करवाने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र की सभी सीमाओं पर नाके लगा बिना इमरजेंसी कार्य के कहीं भी आना जाना बंद किया हुआ है। वहीं वीरवार दोपहर लगभग दो बजे रायपुररानी बस स्टैंड के नजदीक लगाए गए नाके पर एक युवक घर से बाहर निकलने का कारण जानना चाहा तो युवक ने जांच अधिकारी एएसआई पर हमला कर जख्मी कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक की पहचान गांव हरीपुर निवासी लगभग 22 वर्षीय युवक योदा सिंह पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर आने का कोई कारण न बताते हुए युवक ने एएसआई पर ही हमला कर दिया जिसमें एएसआई देवेंद्र कुमार के नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण सिर में भी कई गंभीर चोटें लगी है। प्रभारी ने बताया कि घायल एएसआई का मेडिकल करवा युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य कानूनन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed