फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ashutosh Rana's dialogues resonated in the staging of Hamare Ram.

Panchkula News: हमारे राम में मंचन में गूंजे आशुतोष राणा के डाॅयलाॅग

Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana's dialogues resonated in the staging of Hamare Ram.
पंचकूला। सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘हमारे राम’ के मंचन में रविवार को शाम बाॅलीवुड कलाकार आशुतोष रणा के डाॅयलाॅग गूंजे। दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे तीन घंटे तक त्रेतायुग की यात्रा का अद्भुत अनुभव लिया। नाटक की शुरुआत भगवान राम के दरबार में लव-कुश के संवाद और माता सीता के धरती में समा जाने के करुण प्रसंग से हुई। संवाद के दौरान आशुतोष राणा समय-समय पर दर्शकों से सीधा संवाद करते रहे। वहीं राम की भूमिका निभा रहे राहुल आर भुचर ने वनवास प्रसंग में सीता से संवाद करते हुए दर्शकों से हंसी-मजाक में पूछा आप ही बताइए क्या जीत सका है कोई अपनी पत्नी से। इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। दृश्य पृष्ठभूमि पर चल रहे डिजिटल दृश्य उस कालखंड की वास्तविकता का गहन एहसास कराते रहे।
विज्ञापन




रावण की तपस्या से छाया सभागार में सन्नाटा

भगवान राम की मर्यादा पर लव-कुश के सवालों के बाद लक्ष्मण की ओर से सूर्य देव का आह्वान किया गया। मंच पर लंकाधिपति रावण के रूप में आशुतोष राणा का प्रभावी प्रवेश हुआ। रावण की शिव स्तुति पाठ जटाओं से है जिनके जलप्रवाह माते गंग का, गले में जिनके सज रहा है हार विष भुजंग का, से पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा। अंतिम आहुति में नारियल न मिलने पर रावण की ओर से अपना शीश अर्पित करने के दृश्य ने दर्शकों से तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव के प्रकट होने और रावण को दस शीश एवं बीस भुजाओं का वरदान देने पर पूरा रुद्राक्ष प्रांगण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर संवाद के दौरान आशुतोष राणा समय-समय पर दर्शकों से सीधा संवाद करते रहे। वहीं राम की भूमिका निभा रहे राहुल आर भुचर ने वनवास प्रसंग में सीता से संवाद करते हुए दर्शकों से हंसी-मजाक में पूछा -आप ही बताइए, क्या जीत सका है कोई अपनी पत्नी से। इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। पृष्ठभूमि पर चल रहे डिजिटल दृश्य उस कालखंड की वास्तविकता का गहन एहसास कराते रहे।
विज्ञापन



कलाकारों ने जीवंत किए पात्र



रावण - आशुतोष राणा



राम - राहुल आर. भुचर


हनुमान - दानिश अख्तर



भगवान शिव - तरुण खन्ना



माता सीता - हरलीन कौर रेखी



सूर्य देव - करण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed