फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Asha worker stood on the porch of DC office for the second day as well

Panchkula News: दूसरे दिन भी डीसी ऑफिस के बरामदे पर डटीं रहीं आशा वर्कर

Fri, 11 Aug 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Asha worker stood on the porch of DC office for the second day as well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-1 स्थित डीसी ऑफिस के बरामदे पर दूसरे दिन भी बैठी रहीं। वीरवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संगठनों ने उनका समर्थन किया। डीसी ऑफिस में वीरवार को मजदूर, कर्मचारी व परियोजना कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। सरकार के रवैये को देखकर नाराजगी जाहिर कर संगठनों ने जोरदार नारेबाजी की। सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशनों ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 9 व 10 अगस्त को 24 घंटे के महापड़ाव का एलान किया था। इसी कड़ी में पंचकूला में भी मजदूरों, कर्मचारियों और परियोजना कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के बरामदे पर महापड़ाव डाला जो कि 17 अगस्त तक चलेगा।

आशा वर्कर की ये हैं मुख्य मांगें

-निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए

-सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए

-पुरानी पेंशन की बहाल की जाए

-मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किए जाए

-कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed