फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arvind Kejriwal held a meeting with the leaders of Punjab in Delhi

दिल्ली में पंजाब के नेताओं से अरविंद केजरीवाल ने की बैठक, कहा- झंडे और एजेंडे को छोड़ किसान आंदोलन में सहयोग करेगी ‘आप’

Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal held a meeting with the leaders of Punjab in Delhi
चंडीगढ़। दिल्ली में पंजाब को लेकर आम आदमी पार्टी की हुई अहम बैठक में झंडे और एजेंडे को छोड़ किसान आंदोलन में सहयोग करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि खुशहाल पंजाब की कुंजी सिर्फ किसानों के पास है, इसलिए किसानों को हर मुद्दे पर सहयोग करना है। बैठक में उन्होंने पंजाब चुनावों को लेकर भी पार्टी के सांसदों और विधायकों को कुछ अहम बिंदुओं पर काम करने को कहा।
विज्ञापन

पहली बार दिल्ली विधानसभा में पंजाब के नेताओं की बुलाई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की खुशहाली और किसान आंदोलन की मजबूती के बारे में पंजाब के विधायकों के साथ विचार विमर्श किया। तीन घंटे चली बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी पार्टी विधायक मौजूद रहे। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार इस मैराथन बैठक में केजरीवाल ने जहां 2022 के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया, वहीं किसान आंदोलन की मजबूती के लिए विस्तार में सुझाव मांगे। उन्होंने सभी विधायकों को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के झंडे और एजेंडे को एक तरफ रखकर किसानों के आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपनी जमीन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है, परंतु केंद्र सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ रही, जो निंदनीय है। बैठक में 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब को माफिया राज से हमेशा के लिए मुक्त करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और समूची लीडरशिप को सलाह दी कि वह अपनी सकारात्मक लकीर लंबी खींचने पर ध्यान केंद्रित करें। घर-घर पहुंच कर लोगों को बताएं कि आप कौन से विकास की मुख्य नीतियों के बलबूते गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे पंजाब और पंजाबियों को संकट से बाहर निकाल सकती है और पंजाब को फिर से खुशहाल पंजाब कैसे बना सकती है।
विज्ञापन

बैठक में पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह और सह-इंचार्ज राघव चड्ढा, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा और उप नेता सरबजीत कौर माणूके, कुलतार सिंह संधवां, गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्धराम, अमन अरोड़ा, प्रो. बलजिंदर कौर, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, मनजीत सिंह बिलासपुर, रुपिन्दर कौर रूबी, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह जैतो, अमरजीत सिंह सन्दोआ (सभी विधायक) मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल का बूथ पर जोर
बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर जोर देने को कहा। इस दौरान भगवंत मान ने पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक हलात के बारे में विस्तार में केजरीवाल को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed