फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arun jetly budget 2017, panchkula residence does not like jetly budget

Budget 2017: पंचकूला वासियों को कुछ खास पसंद नहीं आया बजट

Thu, 02 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 02 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arun jetly budget 2017, panchkula residence does not like jetly budget
Budget 2017 - फोटो : अमर उजाला
आम बजट में इनकम टैक्स पर छूट को लेकर नौकरी पेशा वाले कुछ मध्यम वर्गीय परिवार जहां खुश हैं। वहीं शहर की महिलाओं और सीनियर सिटीजन का कहना है कि इस बजट में उन्हें विशेष छूट नहीं मिली है। वहीं इस बजट पर विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बजट में इस बार कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


लोगों की जो इनकम टैक्स को लेकर जो अपेक्षाएं थीं वो पूरी नहीं हुई। तीन लाख तक की इनकम टैक्स में छूट सराहनीय है। पहले महिलाओं और सीनियर सिटीजन को ही इनकम टैक्स में विशेष छूट मिलती थी।
विज्ञापन

-सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला।       
     
पिछले बजट में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को जर्मनी का बर्लिन रेलवे स्टेशन बनाने की बात कही थी। लेकिन एक साल बाद भी रेलवे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है। बजट में जमीनी स्तर पर काम हो तभी लोगों को फायदा मिलेगा। वैसे तो हर साल बजट आता है, लेकिन सही मायने में लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश अग्रवाल, निवासी सेक्टर-12 पंचकूला।      

इस बजट में किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए इसमें कुछ नहीं है। किसी वर्ग को कोई राहत नहीं मिली। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को गलत और भ्रामक बयानबाजी से भ्रमित करते रहे हैं, यह बजट उसी को दर्शाता है। बजट से विकास को बड़ा झटका लगेगा। भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है।
-रंजीता मेहता, उप प्रधान महिला कांग्रेस।     

आम बजट पर लोगों ने रखी राय, विपक्ष ने भी बजट को नकारा

Arun jetly budget 2017, panchkula residence does not like jetly budget
Budget 2017 - फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट ने जो इनकम टैक्स में छूट दी है। उसका सभी सरकारी मुलाजिमों को फायदा मिलेगा। क्योंकि तीन लाख तक की आय पर सरकार ने जीरो टैक्स किया है।
-नीरज अग्रवाल, निवासी सेक्टर-12 पंचकूला।         

मध्यम वर्गीय टैक्स करदाताओं को बजट से फायदा हुआ है। क्योंकि इनकम टैक्स में पचास हजार की और छूट दी गई है। इसके साथ ही पांच लाख तक आय पर टैक्स देने वाले करदाताओं को टैक्स दस फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया है।
-एसके नैय्यर, निवासी सेक्टर-15 पंचकूला।        

बजट में पांच लाख तक की आय पर टैक्स पांच प्रतिशत करने से नौकरीपेशा लोगों और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। तीन लाख रुपये से अधिक के नकदी लेनदेन पर रोक लगाकर डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना सराहनीय है।
-वीके सूद, निवासी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed