फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrested: Two accused arrested for giving physical test instead of another in police recruitment

गिरफ्तार : पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jan 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arrested: Two accused arrested for giving physical test instead of another in police recruitment
पंचकूला। पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोनी कुमार निवासी गांव मोहाना जिला कैथल और रवि कुमार निवासी गांव भवर जिला सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस के एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सूचना के आधार पर पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया के तहत एक माह पहले सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट था। इस दौरान असल उम्मीदवार के स्थान पर दूसरे लोगों के खड़े होने और टेस्ट में हिस्सा लेने का प्रयास करने के मामले की पंचकूला पुलिस जांच कर रही है। एसीपी पंचकूला विजय कुमार नेहरा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed