{"_id":"62a64ab6664c641bfa18be08","slug":"arrested-along-with-partner-who-demanded-ransom-of-50-lakhs-by-kidnapping-a-friend-one-absconding-pkl-office-news-pkl4534779169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को किडनैप कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला साथी समेत गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को किडनैप कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला साथी समेत गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
पंचकूला। दोस्त को किडनैप कर उसके परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मास्टर माइंड अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया है। मामले में तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों की पहचान नारायणगढ़ निवासी गुरजीत सिंह और पिंजौर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पिंजौर थाने के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से किडनैपिंग के पीछे कोई गिरोह है या नहीं उसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, 11 जून को नारायणगढ़ निवासी संजीव कुमार अपने दोस्त गुरजीत सिंह के साथ ऑल्टो कार में सोलन जा रहा था। पंचकूला-शिमला हाईवे पर रास्ते में दो लोगों ने कार को हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश की। पीड़ित के दोस्त गुरजीत ने कार रोककर उनको बैठाने को कहा। कार में बैठने के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके पास मौजूद रुपये देने को कहा। आरोपियों ने पीड़ित से 500 रुपये ले लिए।
इसके बाद आरोपियों ने पिता को फोन कर फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। आरोपियों ने पीड़ित के पास मौजूद एटीएम को एचएमटी पेट्रोल पंप पर स्वाइप करवाकर पैसा निकालने के लिए कहा। पेट्रोल पंप पर जाते ही पीड़ित ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को सारी बात बता दी और मदद के लिए चिल्लाने लगा। पेट्रोल पंप पर लोगों की ज्यादा संख्या देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।