फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arms supplier to Bambiha gang arrested, revealed to have handed over licensed revolver

Panchkula News: बंबीहा गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर सौंपने का खुलासा

Thu, 07 May 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier to Bambiha gang arrested, revealed to have handed over licensed revolver
चुनावी सख्ती के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क और फंडिंग की जांच तेज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पंचकूला पुलिस ने बंबीहा गैंग के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी सुलैमान को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर गैंग के सदस्य को सौंप दी थी।
इससे पहले पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र से गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्मद अकरम को एक अवैध रिवॉल्वर और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह की टीम ने 6 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर अकरम को घेराबंदी कर पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि अकरम के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब आठ गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लंबे समय से बंबीहा गैंग के लिए काम कर रहा था और पिंजौर-कालका क्षेत्र में अवैध वसूली व सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि अकरम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद रिवॉल्वर उसे सोलन जिले के गांव नानावाल निवासी सुलैमान ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था, लेकिन चुनाव के दौरान बढ़ाई गई तकनीकी निगरानी और सघन चेकिंग के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद रिवॉल्वर लाइसेंसी थी, जिसे सुलैमान ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अकरम को सौंप दिया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हथियार का इस्तेमाल हाल में रंगदारी वसूली या धमकी देने की घटनाओं में तो नहीं हुआ।
पुलिस गैंग के आर्थिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed