{"_id":"67e99dec609f5ad05f0017aa","slug":"arbitrary-collection-in-the-railway-station-parking-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-16281-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मनमानी वसूली, यात्रियों को बातों में उलझाकर की जा रही जबरन हुई वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मनमानी वसूली, यात्रियों को बातों में उलझाकर की जा रही जबरन हुई वसूली
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लोगों को बातों में उलझाकर की जा रही वसूली।
रेलवे स्टेशन के पिक-एंड ड्रॉप लाइन पर लोगों से की जा रही धोखाधड़ी, कई यात्रियों शिकायत सामने आई
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मनमानी चरम पर है। यहां वंदेभारत और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री रोजाना पिक एंड ड्रॉप लाइन के नाम पर ठगे जा रहे हैं। पार्किंग में तैनात कारिंदे लोगों को अपनी बातों में 10 मिनट तक एंट्री पॉइंट पर ही उलझाए रखते हैं, ताकि धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतारें लग जाएं। जैसे ही समय 10 मिनट से अधिक समय बीत जाते हैं वह यात्रियों से 50 रुपये तक वसूल लेते हैं। नियम है कि दस मिनट तक कोई चार्ज नहीं है। जैसे ही दस मिनट से अधिक का समय होता है लोगों से ऑनलाइन 50 रुपये वसूल लिए जाते हैं।
रविवार को दोपहर वंदेभारत के आने के समय ही ऐसा हुआ। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर दिन में 3:30 बजे रुकी। वाहनों की तादाद पार्किंग एरिया में बढ़ गई। पहले छुट्टा के नाम पर एक-दो रेल यात्रियों को पार्किंग के कारिंदों ने बैरियर पर उलझाकर रखा। इतने में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद दस मिनट से ज्यादा समय तक लाइन में फंसने वालों से पार्किंग में तैनात कर्मचारियों ने 50-50 रुपये वसूल लिए। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से जब इस बारे में रेल यात्रियों ने शिकायत की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में है कि पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है तो आम जनता किससे न्याय की उम्मीद करे?
पार्किंग ठेका पहले ही दिया जा चुका, निर्माण अभी जारी
पंचकूला निवासी चित्रा तनवर ने बताया कि हैरान करने वाली बात है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पार्किंग का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है लेकिन पार्किंग ठेके पर चल रही है। इस कारण यहां की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। एक तरफ रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पार्किंग का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नितिन श्रीवास्तव के साथ हुई बदसलूकी
पंचकूला सेक्टर-6 निवासी नितिन श्रीवास्तव अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आए गए थे। समय समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही पार्किंग से बाहर निकल रहे थे, लेकिन स्टाफ ने उनके टिकट की प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा कर दिया। नितिन ने जब जल्दी पर्ची काटने की मांग की तो कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और यह कहकर टाल दिया कि जाम लगने से देरी हो रही है। आखिरकार 10 मिनट का समय पूरा होने के बाद उनसे जबरन 50 रुपये वसूले गए। नितिन श्रीवास्तव की तरह अन्य वाहन चालकों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। पंचकूला के ही निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके साथ यह दूसरी बार हुआ जब पार्किंग कर्मचारियों ने जानबूझकर देरी की और मनमाने ढंग से शुल्क वसूला।