फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appointment: Vaishali Kansal appointed as President of District BJP Mahila Morcha, Dimple Lumba and Preeti Jassal were given the responsibility of District General Secretary

नियुक्ति : वैशाली कंसल जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त, डिंपल लुंबा और प्रीति जस्सल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी

Wed, 02 Jun 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Appointment: Vaishali Kansal appointed as President of District BJP Mahila Morcha, Dimple Lumba and Preeti Jassal were given the responsibility of District General Secretary
पंचकूला। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने विचार-विमर्श करने के बाद मंगलवार को वैशाली कंसल को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सन 2015 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की थी। वैशाली 2015 से ही महिला मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर रहकर संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ वैशाली पतंजलि योगपीठ के साथ भी जुड़ी हुई हैं। वह पतंजलि की योग टीचर भी हैं। नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर-11 से चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन

वैशाली कंसल ने महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर पार्टी हित के लिए जिले में संगठन और अधिक मजबूत करने की बात कही है। महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की सहमति से अपनी टीम के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है। जारी सूची के अनुसार चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच सचिव के साथ एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों की सूची
प्रतिभा शर्मा, वंदना जिंदल, सुखविंदर कौर और नीतू गोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डिंपल लुंबा और प्रीति जस्सल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय रानी बुद्धिराजा, हरविंदर कौर, कमलेश कौर, अनु ठाकुर और निरुपमा शर्मा को सचिव बनाया गया है। मंजू बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed