फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appointment letters handed over to 27 ITBP candidates

Panchkula News: आईटीबीपी के 27 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Sat, 02 Dec 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters handed over to 27 ITBP candidates
पंचकूला। सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रोजगार मेले के 11वें संस्करण का आयोजन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस समारोह के नोडल अधिकारी आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक गोगोई रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल ने शिरकत की। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दस लाख अभ्यर्थियों के लिए एक मेगा भर्ती अभियान रोजगार मेला शुरू किया गया गया है। यह युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने एवं विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर है, ताकि देश में मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लोगों को रोजगार अवसर पैदा किए जा सकें। 11 वें संस्करण में भारत में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed