फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Applications invited till 27 December for women awards in various categories

Panchkula News: विभिन्न कैटेगरी के महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक मांगे आवेदन

Thu, 21 Nov 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Applications invited till 27 December for women awards in various categories
पंचकूला। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि विभिन्न कैटेगरी के महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर सपंर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायतीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र व सोशल वर्क श्रेणी में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed