{"_id":"6855b720a1d5f760d409e4c6","slug":"applications-for-seven-courses-started-in-panchkula-polytechnic-college-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17963-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सात कोर्सों के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सात कोर्सों के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सात कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसमें विद्यार्थियों को दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। सभी सात कोर्सों में विद्यार्थी 420 सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रिंसिपल रनबीर सिंह सांगवान ने बताया कि इसमें आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप की 60 सीटें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 60, इलेक्ट्राॅनिक कम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग की 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 60 और फार्मेसी की 60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इन सीटों पर दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद इसकी फीस जमा होगी। उन्होंने बताया इन सभी कोर्स के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लैब टेक्नोलॉजी 60 और फार्मेसी 60 सीटों के लिए 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें इन विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स-केमेस्ट्री मैथ्स और फिजिक्स-केमेस्ट्री, बॉयलोजी के साथ पास होना जरूरी है। इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियोंं को अप्लाई करने के लिए परिवार पहचान पत्र आईडी लगाना जरूरी होगा। इन कोर्स के लिए अप्लाई करने के लिए सभी को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। इसमें जनरल अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों की फीस एक हजार लगेगी। वहीं ओबीसी, एससी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य कोटे के लिए एडमिशन के लिए 700 रुपये फीस लगेगी। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को www.techadmissionshry.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।