फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appealed to High Court for job in out standing sports person quota

Panchkula News: आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कोटा में नौकरी केलिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार

Fri, 13 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Appealed to High Court for job in out standing sports person quota
चंडीगढ़। भारत की अंतराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए विश्वकप खेल चुके दिव्यांग खिलाड़ी रामबीर को नौकरी के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कोटा में नौकरी के दावे को अस्वीकार करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए सोनीपत निवासी रामबीर ने एडवोकेट हिमांशु अरोड़ा के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि वह भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम का हिस्सा रहा है और विश्वकप खेलने गई 2018 की टीम में भी था। इसके अतिरिक्त वह भारत में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भी कर चुका है। याची के साथ खेल चुके एक खिलाड़ी ने हरियाणा सरकार से नौकरी की मांग की थी। हरियाणा सरकार ने उसे जूनियर कोच के तौर पर नियुक्ति दे दी थी। 2021 में जब याची ने नौकरी के लिए आवेदन किया तो हरियाणा सरकार ने उसके दावे को खारिज कर दिया। याची ने कहा कि जब उसके साथ खेल चुके खिलाड़ी को सरकार ने आउट स्टैंडिंग स्पोर्टस पर्सन कोटा के तहत नौकरी दी है तो कैसे याची के दावे को खारिज किया जा सकता है। याची ने कहा कि संविधान के अनुसार समानता के अधिकार के तहत याची इस पद के लिए पूर्ण रूप से योग्य और दावेदार है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed