{"_id":"612160d98ebc3e79cf025229","slug":"appeal-vigilance-is-the-key-to-escape-from-corona-deputy-commissioner-dc-vinay-pratap-singh-appealed-do-not-leave-the-house-without-wearing-a-mask-pkl-office-news-pkl4241901148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील : कोरोना से बचने का मूल मंत्री सतर्कता है : उपायुक्त, डीसी विनय प्रताप सिंह ने की अपील, बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील : कोरोना से बचने का मूल मंत्री सतर्कता है : उपायुक्त, डीसी विनय प्रताप सिंह ने की अपील, बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह का कहना है कि कोरोना से बचने का मूल मंत्र सतर्कता है। सावधानी बरतकर इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। सभी नागरिक वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका जरूर लगवाएं, इससे शरीर में किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। डीसी का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में किसी भी तरह ढिलाई नहीं बरती जाए। वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि चेहरा बार-बार छूने से कोविड-19 जल्दी फैलता है। यही वजह है कि आंख और मुंह में यह वायरस आराम से प्रवेश कर सकता है। इस कारण अपने चेहरे को छूने की आदत से बचें। अगर आप किसी बहुत जरूरी काम से घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो यह जरूरी है कि मास्क पहनें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना है कि अगर आप कपड़े का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हर दिन धोएं।
यह सावधानी बरतें
उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं घर से बाहर जा रहे हैं, तो दूसरे लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी यानी कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखें। साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से अपने हाथ धोएं, लेकिन अगर आप कहीं बाहर हैं, साबुन-पानी की व्यवस्था नहीं है, तो ऐसी स्थिति में अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि यदि आपने मास्क पहना हुआ है, खांसी या छींक आती है तो मास्क को बिल्कुल न उतारें, बल्कि खांसने या छींकने के बाद मास्क को तुरंत बदल दें। हाथों को अच्छे से धो लें। साथ ही इस्तेमाल किए टिश्यू पेपर को डस्टबिन में डाल दें। सभी के साझे प्रयास से ही मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी और जीत हासिल करेंगे।