फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: People should wear masks to protect against Omicron: Deputy Commissioner

अपील : ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लोग मास्क पहनें : उपायुक्त

Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal: People should wear masks to protect against Omicron: Deputy Commissioner
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिले के लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए जारी हिदायतों की पालना के साथ मास्क का उपयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने लोगों से कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय पर लगवाएं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन और सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कोरोना के मामलों में कमी आई है परंतु यह अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

टीकाकरण के साथ लोग मास्क का प्रयोग कर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सावधानियां बरतने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करके हम कोविड को हरा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि ओमिक्रॉन के मद्देनजर कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिले में 14 अधिकारियों को घटना कमांडर भी नियुक्त किया गया है, जो अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed