फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: In memory of martyrs, observe silence for two minutes on January 30: DC

अपील : शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन रखें : डीसी

Sun, 30 Jan 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Appeal: In memory of martyrs, observe silence for two minutes on January 30: DC
पंचकूला। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे सभी विभागों के कर्मचारी दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद करेंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इस संबंध में जिला स्तर के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जहां भी हों, वे सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करें।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला उद्योग केंद्र को भी निर्देश हैं कि स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है, उन शहीदों की स्मृति में कारखानों में 30 जनवरी प्रात: 11 बजे दो मिनट के लिए मौन रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार शहीदी दिवस के अवसर पर कोविड-19 महामारी की रोकथाम के संबंध में जारी सभी हिदायतों और मानक संचालन प्रक्रियाओं की सख्ती से पालना सुनिश्चित कर दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed