{"_id":"6175c0f4ff2539586a200c3f","slug":"appeal-demand-for-removal-of-high-voltage-wires-from-above-eight-squares-members-of-citizens-welfare-association-said-there-may-be-a-big-accident-pkl-office-news-pkl4310486176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील : आठ चौकों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने की मांग, सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा, हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील : आठ चौकों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने की मांग, सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा, हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
पंचकूला। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने पंचकूला नगर निगम से मांग की है कि शहर के आठ चौकों का सुंदरीकरण किया गया है। इन चौकों के बीच से हाई वोल्टेज बिजली के खंभों और तारों को हटाया जाना चाहिए। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि नगर निगम ने लोगों की सुरक्षा और शहर में बनी चौराहों के नवीनीकरण, सुंदरीकरण को ध्यान में रखकर यह काम किया था।
उत्तर हरियाणा बिजली विद्युत निगम द्वारा पैसे जमा करवाकर इस्टीमेट बनने के बाद कार्यालय के नियमानुसार यह काम उत्तर हरियाणा बिजली विद्युत निगम द्वारा ही किया जाना है। इससे लोगों की सुरक्षा और जानमाल का बचाव होगा। इस उपलक्ष्य में सदस्यों की तरफ से आग्रह करने के बाद नगर निगम एवं विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा इन लाइनों और खंभों को चौकों के ऊपर से गुजरने से खत्म करने के लिए डिपॉजिट-इस्टीमेट बनाकर तैयार किया जाना जरूरी है ताकि यह काम पैसे जमा होने के बाद पूरा किया जा सके। इसके तीन साल बीत चुके हैं और अभी तक इस्टीमेट तैयार नहीं हो पाया।
परंतु नगर निगम की ओर से इन चौराहों को हाल ही में 42 लाख रुपये खर्च करने के बाद नवीनीकरण किया जा रहा है जो कि स्थायी रूप से होगा। इन खंभों को अभी तक हटाया नहीं गया जिन्हें सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत हटाना अति आवश्यक है। एसके नैय्यर ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर यह मांग की है।