फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Bank should give priority to the person standing in the last row: Deputy Commissioner

अपील : अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता दें बैंक : उपायुक्त

Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Bank should give priority to the person standing in the last row: Deputy Commissioner
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उपायुक्त ने सभी बैंकों से अपील कर कहा कि लोन देते समय अंत्योदय के संकल्प को ध्यान में रखकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता दें। इस दौरान उपायुक्त ने 118 लाभार्थियों को 13 बैंकों के माध्यम से 7.36 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बैंक लाभार्थियों को कर देते समय इस बात का खास खयाल रखें कि उन लोगों को अधिक प्राथमिकता दी जाए जिनकी कोई मदद नहीं करता। उन्होंने कहा कि जब ऐसे व्यक्ति कर लेकर अपना कार्य शुरू करते हैं तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के साथ-साथ और लोगों को भी रोजगार प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक जेके पांडे ने बताया कि पिछड़े क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि इन क्षेत्रों के विकास पर अच्छी तरह ध्यान दिया जा सके। उन्होंने प्रतिभागियों को बैंकों में खाता खोलने के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी बैंकरों को आय सृजन गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया जो स्थायी रूप से उनके वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार यादव, जीएम, आरबीआई, संदीप कुमार पाणिग्रही, जोनल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक एवं संयोजक एसएलबीसी हरियाणा, दीपक जाखड़, डीडीएम, नाबार्ड, राजेश अरोड़ा, मंडल प्रमुख, पीएनबी पंचकूला और बृजेश सिंह एलडीएम, बैंकों के प्रतिनिधि तथा काफी संख्या में लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed