फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Antyodaya Parivar Utthan Mela organized, 189 families took advantage

अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित, 189 परिवारों ने उठाया लाभ

Tue, 08 Mar 2022 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya Parivar Utthan Mela organized, 189 families took advantage
पंचकूला/रायपुररानी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के दूसरे चरण में सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रायपुररानी में मेले का आयोजन किया गया। इसमें खंड रायपुररानी के 189 अति गरीब परिवारों को उनकी रुचि एवं पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि मेले का आयोजन मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले रायपुररानी खंड के परिवारों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें 18 विभागों की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया ताकि उनकी सालाना आय को बढ़ाकर उन्हें मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। इसके अलावा बैंकों द्वारा भी इच्छुक किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों में लाभार्थियों के कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सहायता की जा रही है ताकि वे अपने हुनर का प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि यदि कोई गरीब परिवार किसी एक विभाग की योजना के तहत पात्र नहीं है, तो उसे अन्य विभागों की योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जाए, ताकि कोई भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित न रहे। इसी प्रकार बैंकों को भी निर्देश हैं कि गरीब परिवारों द्वारा ऋण संबंधी आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, योजना अधिकारी देवेंद्र सिंह सांगवान, सीएमजीजीए सृष्टि शर्मा सहित 18 विभागों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed