फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anti-gangsterism campaign continues; police raid 647 locations, arrest 245

Panchkula News: गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी, पुलिस ने 647 स्थानों पर की रेड, 245 काबू

Sun, 22 Feb 2026 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anti-gangsterism campaign continues; police raid 647 locations, arrest 245
9 भगोड़े अपराधियों को भी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को गैंगस्टरों के साथियों के 647 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान पुलिस टीमों ने 245 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए गए।
इसके अलावा 100 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई भी की गई है जबकि 142 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 9 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है। विभाग ने अपील की है कि लोग अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 91 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.9 किलो हेरोइन, 200 ग्राम अफीम, 1012 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5870 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed