फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anmol Gagan Mann's resignation makes it clear that everything is not right with you: Vading

अनमोल गगन मान के इस्तीफे से साफ, आप में सब कुछ ठीक नहीं : वड़िंग

Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anmol Gagan Mann's resignation makes it clear that everything is not right with you: Vading
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे से साफ है कि आम आदमी पार्टी (आप) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया और अब अनमोल ने तो राजनीति छोड़ने की ही बात कह दी है। एक महीने के अंदर दो विधायकों का पार्टी से जाना बड़े सवाल खड़े करता है। आप ने धीरे-धीरे बिखरना शुरू कर दिया है और आगे और भी विधायकों का नंबर लगा सकता है।
विज्ञापन

अनमोल गगन का इस्तीफा खरड़ की जनता के जनादेश के साथ धोखा : जोशी
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने कहा कि अनमोल का खरड़ विधानसभा से विधायक के नाते इस्तीफा खरड़ की जनता के साथ धोखा है। इससे पहले आप के विधायक भी चार साल विधानसभा में नहीं आए और अब तीन साल में वर्तमान विधायक अनमोल के इस्तीफे से साफ है कि आप बार-बार गलत उम्मीदवार देकर खरड़ के साथ धोखा कर रही है। खरड़, कुराली, न्यू चंडीगढ़, नयागांव म्युनिसिपल कमेटी व अन्य गांवों के लोगों को अनेक समस्याओं का समाधान करना पड़ा, लेकिन आज तक विधायक ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

आप की गंदी राजनीतिक की अनमोल पहली शिकार नहीं : खैरा
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ने का फैसला अरविंद केजरीवाल के पूर्ण विश्वासघात को दर्शाता है। वह आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो फेंक दो वाली राजनीति की पहली शिकार नहीं हैं, बल्कि प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक ऐसे नेताओं की लंबी सूची है। आप सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आप के विधायक यह महसूस कर रहे हैं कि इंकलाब के नारे लगाना एक बात है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वास्तव में क्रांति लाना एक अलग बात है। एक और आप विधायक ने पार्टी से दूरी बनाने का फैसला ले लिया।
- संदीप जाखड़, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed