{"_id":"6aef7cbac46ff7ae6f09b55c","slug":"anmol-accused-of-swindling-eight-crore-rupees-from-15-people-sent-to-jail-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143492-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 लोगों से आठ करोड़ की ठगी के आरोपी अनमोल को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 लोगों से आठ करोड़ की ठगी के आरोपी अनमोल को जेल भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। 15 लोगों से करीब आठ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनमोल अरोड़ा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इन लोगों की भूमिका की जांच कर सकती है। पूछताछ के दौरान अनमोल ने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कई लोगों से प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर पैसे लिए थे। लोगों से जुटाई गई करोड़ों रुपये की रकम शेयर मार्केट में लगाई गई, जहां उन्हें भारी नुकसान हुआ। आरोपी ने बताया कि वह 30 मार्च को घर से फरार हो गया था। भागते समय उसने अपना मोबाइल फोन घग्गर नदी में फेंक दिया था। पुलिस को दोस्त के बैंक खातों से भी लेन-देन के सुराग मिले हैं।
दो मामलों में 1.56 करोड़ की ठगी के आरोप
सेक्टर-8 निवासी मीनू अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने सेक्टर-27, 28 और सेक्टर-8 में बाजार भाव से कम कीमत पर प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर उनसे 81.50 लाख रुपये लिए। बाद में दिए गए चेक बाउंस हो गए और एग्रीमेंट भी फर्जी पाए गए। दूसरे मामले में सीए हर्ष गोयल के परिवार से सेक्टर-12ए स्थित मकान में हिस्सेदारी और मुनाफे का लालच देकर 75 लाख रुपये लिए गए। इसमें हर्ष गोयल, उनकी मां और पत्नी के खातों से रकम ट्रांसफर हुई थी। भुगतान के समय कार्यालय बंद मिला और तीनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।