फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ankit stood first in the men's category of 400 meter race and Anjali in the women's category

Panchkula News: 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अंकित और महिला वर्ग में अंजलि रही प्रथम

Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ankit stood first in the men's category of 400 meter race and Anjali in the women's category
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या रीटा गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पैरा एथलेटिक इन ताइक्वांडो (पूमसे) जतिन बिश्नोई और सरोज बिश्नोई रहे। इसमें विभिन्न प्रकार की क्रीड़ा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम लड़कों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान अंकित शर्मा (शास्त्री द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान भूपेंद्र कुमारिया (शास्त्री तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान साहिल (विशारद द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंजलि (शास्त्री तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान वैष्णवी (शास्त्री द्वितीय वर्ष) और तृतीय स्थान हिमांशी (विशारद प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में प्रथम विजेता अंकित (शास्त्री द्वितीय वर्ष), द्वितीय विजेता भूपेंद्र कुमारिया (शास्त्री तृतीय वर्ष) तृतीय विजेता ध्रुव (विशारद द्वितीय वर्ष) रहे। उसके बाद बालिकाओं की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रथम स्थान कविता (शास्त्री तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान अंजलि (शास्त्री तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पूनम (शास्त्री द्वितीय वर्ष) ने हासिल किया। उन्होंने बताया कि उसके बाद 200 मीटर दौड़ हुई। इसमें प्रथम स्थान अंकित (शास्त्री द्वितीय वर्ष), भूपेंद्र (शास्त्री तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं साहिल (विशारद द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान अंजलि (शास्त्री तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान नेहा (आचार्य प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान वैष्णवी (शास्त्री द्वितीय वर्ष) में हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूपेंद्र कुमारिया (शास्त्री तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान अंकित शर्मा (शास्त्री द्वितीय वर्ष) और तृतीय स्थान बंटी (आचार्य प्रथम वर्ष) ने हासिल किया। उसके बाद बालिकाओं की शाटपुट प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान कविता (शास्त्री तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान हिमांशी (विशारद प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान मानसी (शास्त्री द्वितीय वर्ष) ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed