फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   anjum moudgil in panchkula

देश के लिए ओलंपिक में परफार्म करना होगी मेरे लिए गर्व की बात - अंजुम मोदगिल

Fri, 04 Oct 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
anjum moudgil in panchkula
पंचकूला सेक्टर 15 हॉलमार्क स्कूल में शूटिंग चैंपियनशिप की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अर्जुन अवॉर्ड? - फोटो : PKL OFFICE
अर्जुन अवार्डी निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने बताया कि देश के लिए ओलंपिक में परफार्म करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। अगर ओलंपिक में अपनी दावेदारी पक्की की, तो यह मेरे लिए फख्र की बात होगी। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। वीरवार को सीबीएसई नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने सेक्टर-15 स्थित हॉलमार्क स्कूल में शिरकत की थी। उन्होंने बताया कि वह समय पर कोचिंग के साथ फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कोच दीपाली देशपांडे के सानिध्य में कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस मौके पर बतौर विशेष अतिथि के तौर पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप जीतने वाली विनीता भारद्वाज ने भाग लिया। वहीं, उन्होंने कहा कि वह पूरी तैयारी का शेड्यूल तैयार कर चुकी हैं। वह दिल्ली सहित कई शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग ले रही हैं। ओलंपिक में क्वालीफाई करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

स्ट्रेस से दूर रहे स्टूडेंट्स
सीबीएसई नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उन्होंने शूटिंग के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंनेे कहा कि स्टूडेंट्स अपने ऊपर तनाव को हावी नहीं होने दें। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स गेम्स में भाग लेने से पहले उलटी गिनती गिनकर या आंख बंद कर अपने को तनाव से मुक्त कर सकते हैं। जो खिलाड़ी प्रेशर को हैंडल कर लेगा। वह अपनी बेहतरीन परफारमेंस निशानेबाजी में दे पाएगा। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। गौर है कि अंजुम मोदगिल ने 3 सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में सिल्वर हासिल किया था जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह 10 मीटर एयर राइफल में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed