फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Angered by the marriage, the girl's family kidnapped the boy's nephew, the police rescued him in seven and a half hours

Panchkula News: शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के भतीजे का किया अपहरण, पुलिस ने साढ़े सात घंटे में छुड़ाया

Fri, 16 Feb 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Angered by the marriage, the girl's family kidnapped the boy's nephew, the police rescued him in seven and a half hours
पुलिस ने रात साढ़े 12 बजे मौली गांव के पास से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। यमुनानगर निवासी जोड़े की शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने बुधवार शाम को लड़के के भतीजे का रामगढ़ के पास से अपहरण कर लिया। जोड़े ने हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए गुहार लगाई थी। बुधवार को उनकी इसी मामले में सुनवाई थी। शाम को जोड़ा अपने भतीजे के साथ कार में हाईकोर्ट से लौट रहा था। रामगढ़ के पास उतरते ही आरोपियों ने भतीजे का अपहरण कर लिया। शाम पांच बजे अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। चंडीमंदिर पुलिस ने करीब साढ़े सात घंटे बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अपह्त युवक को छुड़ा लिया। वीरवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान यमुनानगर निवासी रईस, अमीर खान, अकरम, दानिश, वसीम और कुरुक्षेत्र निवासी कासब अली के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि यमुनानगर निवासी अबुजर ने 11 दिसंबर 2023 को यमुनानगर निवासी एक लड़की से शादी की थी उसी दिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में प्रोटेक्शन की याचिका डाली थी। लड़की के परिजन दोनों की शादी से खुश नहीं थे। उनको धमकियां देते रहते थे। बुधवार को सुरक्षा मामले में हाईकोर्ट में उनकी सुनवाई थी।
विज्ञापन

जूस पीने के दौरान किया अपहरण
बुधवार शाम करीब पांच बजे तीनों लोग गांव बिल्ला के पास सड़क किनारे जूस पीने के लिए रुके। शिकायतकर्ता का भतीजा मुजक्कीर जूस बनवाने के लिए कार से नीचे उतरा। उसी दौरान लड़की पक्ष के लोग दो वाहनों में वहां पहुंच गए। उन्होंने मुजक्कीर का कार में अपहरण कर लिया। आरोपियों ने जोड़े को भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे मुश्किल से जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चंडीमंदिर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की। रात ही करीब साढ़े 12 बजे मौली गांव के पास से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से छिपकर रह रहे थे साथ
दंपती परिवार से छिपकर बाहर रह रहा था। वे दो दिन से पंचकूला में रह रहे थे। शिकायतकर्ता का भतीजा मुजक्कीर उनके साथ ही रह रहा था। उनकी शादी का वह गवाह भी है। बुधवार को दंपती की हाईकोर्ट में केस की तारीख लगी थी। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी और भतीजे के साथ कार में सवार होकर हाईकोर्ट गया था। सुनवाई के बाद तीनों वापस पंचकूला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed