फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Angered by not giving admission, student's brother broke teacher's Activa

Panchkula News: एडमिशन नहीं देने से नाराज छात्रा के भाई ने शिक्षक की एक्टिवा तोड़ी

Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Angered by not giving admission, student's brother broke teacher's Activa
पंचकूला। अभयपुर स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 8वीं कक्षा में बच्ची का दाखिला नहीं होने पर नाराज एक लड़के ने हंगामा कर दिया। गुस्से में नाबालिग शिक्षक की एक्टिवा तोड़ने लगा। मौके पर स्कूल का स्टाफ एकत्रित हुआ तो किशोर फरार हो गया। शिक्षक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शिक्षक के बयान लिए। आरोपी स्वयं को छात्रा का भाई बता रहा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अभयपुर निवासी एक महिला अपनी बहन की बेटी को स्कूल में 8वीं कक्षा में एडमिशन कराने के लिए पहुंची थी। एडमिशन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज उसके पास नहीं थे। शिक्षक ने छात्रा को दस्तावेज मिलने तक कक्षा में बैठने की परमिशन दे दी। दस्तावेज मिलने के बाद एडमिशन भी कर दिया जाता। करीब एक घंटे बाद एक किशोर स्कूल परिसर में आ घुसा और स्वयं को छात्रा का भाई बताया। छात्रा का एडमिशन नहीं करने पर नाराज प्रकट कर किशोर शिक्षक की एक्टिवा तोड़ने लगा। मौके पर भीड़ एकत्रित होने पर वह फरार हो गया। दो दिन बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने स्कूल के बाहर दो लड़कों के साथ पहुंचा और उसने स्कूल के भीतर पत्थर फेंके।
विज्ञापन

कोट

स्कूल टीचर की शिकायत हमारे पास आई है। इसकी जांच की जा रही है। सुबह और दोपहर में छुट्टी के समय राइडर को तैनात कर दिया गया है। ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो। - राम करन, सेक्टर-19, पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed