फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anger erupts over government's breach of promise: Computer lab attendants to stage a sit-in at the Education House on May 6th

सरकार की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 6 मई को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव

Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over government's breach of promise: Computer lab attendants to stage a sit-in at the Education House on May 6th
रायपुररानी। राज्य सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ ने 6 मई को शिक्षा सदन का घेराव करने का ऐलान करते हुए आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत और प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा देने की घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर हजारों कर्मचारियों ने उम्मीद के साथ आवेदन किया था और आवेदन की अंतिम तिथि को तीन बार बढ़ाया गया। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और उदासीन रवैये के चलते कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का पंजीकरण ही नहीं किया गया, जिससे वे नौकरी सुरक्षा के अधिकार से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से कर्मचारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बिना वेतन वृद्धि के काम करना कर्मचारियों के लिए बेहद कठिन हो गया है और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके साथ हो रहा भेदभाव और उपेक्षा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 6 मई को होने वाला शिक्षा सदन घेराव इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।


कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान और कंप्यूटर अध्यापक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सोनू नरवाल ने भी इस आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षकों से 6 मई को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed