फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anganwadi workers and helper union raised slogans

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने की नारेबाजी

Thu, 30 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helper union raised slogans
पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने बुधवार को 21वें दिन सेक्टर-5 धरनास्थल पर नारेबाजी की। राज्य मेंबर कमेटी गायत्री मोर, महासचिव मंजू रानी ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत से समाधान न हुआ तो धरना जारी रखते हुए 5 जनवरी को सभी वर्कर्स व हेल्पर मुख्यमंत्री के गृह निवास करनाल का घेराव करेंगी। वर्कर्स व हेल्पर यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए तीन बजे एक दल जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर जिला पंचकूला की आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने हरियाणा सरकार से मांगे लागू करवाने की मांग की है। धरने में ब्लाक पिंजौर की वर्कर्स व हेल्पर्स ने हिस्सा लिया। धरना जिला प्रधान शारदारत्न की अध्यक्षता में किया गया। धरने का संचालन मुकेश रानी ने किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत वर्ष 2017 में घोषणा की गई थी जो आज तक लागू नहीं हुई। मिनिमम वेजेस को बढ़ाने की मांग नहीं मानी गई। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर भर्ती की जाए। वर्कर व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। धरने में रूबी, सोनिया, शकुंतला, मुकेश रानी, महिमा, उमा रानी, बिमला, नीता, रंजना, ऊषा रानी, माया, सरोजबाला सहित अन्य वर्कर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed