{"_id":"65e629bff825980edd06aecc","slug":"anemia-free-campaign-from-11th-to-17th-march-blood-test-will-be-done-panchkula-news-c-87-1-pan1001-109690-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएमडीए कर रहा रिकारपेटिंग की तैयारी, नगर निगम ने साइकिल ट्रैक बनाना कर दिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएमडीए कर रहा रिकारपेटिंग की तैयारी, नगर निगम ने साइकिल ट्रैक बनाना कर दिया शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। ये कैसा नियम है.....। पहले पूरे शहर की बाहरी सड़कों की रिकारपेटिंग का काम नगर निगम ने पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) को सौंप दिया। अब उन्हीं सड़कों पर नगर निगम ने 83 लाख रुपये की लागत से साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू करवा दिया है। नगर निगम द्वारा सड़कों का काम हैंडओवर होने के बाद पीएमडीए सड़कों की रिकारपेटिंग की प्लानिंग कर रहा है। इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। मार्च के अंत तक सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए टेक्निकल विड भी खुल जाएंगे। टेंडर होते ही अप्रैल से मई तक सड़कों की रिकारपेटिंग का काम विभाग शुरू कर देगा। ऐसे में साइकिल ट्रैक पर 83 खर्च करना फंड की बर्बादी नहीं तो और क्या है? इसकी शिकायत विकास मंच पंचकूला ने संबंधित विभागों को देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल 28 फरवरी को नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने पंचकूला सेक्टर-7 से सेक्टर-1 रेड बिशप तक साइकिल ट्रैक बनाने के कार्य का शुभारंभ किया था। उस दौरान महापौर ने कहा था, कि शहर में कुछ स्थानों पर साइकिल ट्रैक बन चुके थे, लेकिन कुछ स्थानों पर साइकिल ट्रैक का काम लंबित था। जिसकी शुरुआत कर दी गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन सड़कों की कुछ महीनों में रिकारपेटिंग होनी है, उन पर 83 लाख रुपये खर्च कर साइकिल ट्रैक बनाने की बात समझ से परे है।
नगर निगम कमिश्नर और पीएमडीए के सीईओ को दी शिकायत
विकास मंच पंचकूला के पदाधिकारी देवराज शर्मा और राकेश अग्रवाल ने अर्बन लोकल बॉडीज के एसीएस, डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडी, पीएमडीए के सीईओ, चीफ इंजीरियर, नगर निगम महापौर और आयुक्त को शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि पंचकूला की सभी बाहरी सड़कें और डिवाइडिंग सड़कें पीएमडीए को नगर निगम ने ट्रांसफर कर दिया है, तो नगर निगम उन सड़कों की रिकारपेटिंग और साइकिल ट्रैक बनाने का काम क्यों करवा रहा है। इसका मतलब साफ है, सब गोलमाल है।
कोट
शहर की बाहरी सड़कों का काम पीएमडीए को करना है। ये सभी नगर निगम से पीएमडीए को हैंडओवर हो चुकी है। इन सड़कों की रिकारपेटिंग जल्द शुरू होंगी। इन सड़कों पर साइकिल ट्रैक नगर निगम ने शुरू कराया है। इसकी शिकायत पंचकूला विकास मंच से मिली है। इस मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। -केमकरंद पांडुरंग सीईओ, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
कोट
सेक्टर-7 से रेड बिशप तक करीब 700 मीटर का फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का काम शुरू कराया गया है। पहले फुटपाथ का काम करेंगे। उसके बाद साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। - अजय पंघाल, एक्सईएन नगर निगम पंचकूला।