{"_id":"6802ac8ed0a8430aa0082e7d","slug":"an-unknown-vehicle-ran-over-a-person-near-majri-chowk-resulting-in-his-death-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121792-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माजरी चौक के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को राैंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माजरी चौक के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को राैंदा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 माजरी चौक से रामगढ़ की तरफ जाने वाली हाईवे पर पैदल जा रहे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वाहन के चपेट में आने से व्यक्ति के सिर और शरीर के आधे हिस्से में चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
सेक्टर-1 चौकी में तैनात जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया। मौके मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति पैदल माजरी चौके से घग्गर पुल की तरफ जा रहा था। जैसे वह पुल से कुछ दूर पर पहुंचा ही था कि अचानक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से रौंदते हुए निकल गया। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।